Home/Health guides

मिर्गी (दौरे) के लक्षण और इलाज — पूरी जानकारी

दौरे पड़ना कोई जादू-टोना नहीं, दिमाग की एक इलाज-योग्य बीमारी है। जानिए लक्षण, घबराहट में क्या न करें, और दवा कब तक चलती है।

अंतिम चिकित्सकीय समीक्षा: 2026-09-07 · समीक्षक: Dr. Nishant Yadav, MBBS, MD, DM (Neurology), FEBN

मिर्गी क्या है?

मिर्गी दिमाग की बीमारी है जिसमें दिमाग की नसों में अचानक बिजली जैसी गड़बड़ी होती है और मरीज़ को दौरा (फिट) आ जाता है। यह छूने से नहीं फैलती और यह किसी बुरी नज़र या ऊपरी चक्कर का नतीजा नहीं है।

सही दवा से बहुत बड़ी संख्या में मरीज़ पूरी तरह दौरे-मुक्त जीवन जीते हैं — पढ़ाई, नौकरी और शादी सब सामान्य रहती है।

मुख्य लक्षण

हाथ-पैर अकड़ना या झटके आना, बेहोशी, मुँह से झाग आना, जीभ कट जाना या पेशाब निकल जाना।

बच्चों में कुछ सेकंड के लिए एकटक देखते रह जाना — इसे अक्सर घर वाले 'ध्यान नहीं देता' समझ लेते हैं।

सुबह-सुबह हाथों में झटके आना, या शरीर के एक हिस्से का बार-बार फड़कना।

दौरा पड़ने पर घर में क्या करें

मरीज़ को ज़मीन पर एक करवट लिटा दें, सिर के नीचे कपड़ा रख दें और आस-पास से सख़्त चीज़ें हटा दें।

मुँह में चम्मच, चाबी, उँगली या प्याज़-जूता कुछ भी न डालें। पानी भी न पिलाएँ।

समय देखें। अगर दौरा 5 मिनट से ज़्यादा चले या लगातार दोबारा आए तो यह इमरजेंसी है — तुरंत +91 70682 02200 पर कॉल करके अस्पताल पहुँचें।

खलीलाबाद में इलाज

जे.के. हॉस्पिटल, बंजरिया रोड, खलीलाबाद में डॉ. निशांत यादव (DM न्यूरोलॉजी, पूर्व मेदांता गुड़गाँव) शनिवार और रविवार को न्यूरोलॉजी OPD देखते हैं।

पहली बार दौरा आने पर पूरी जाँच ज़रूरी है। ज़रूरत हो तभी EEG या MRI कराने की सलाह दी जाती है — बेवजह जाँच नहीं।

दवा अपने मन से कभी बंद न करें। दौरे रुकने के बाद डॉक्टर की निगरानी में ही धीरे-धीरे दवा कम की जाती है।

जे.के. हॉस्पिटल, बंजरिया रोड, खलीलाबाद

इमरजेंसी, ICU और प्रसव सुविधा 24 घंटे उपलब्ध। +91 70682 02200 — Emergency & Appointments — 24 Hours.

इससे जुड़ा इलाज पेज

Epilepsy (Mirgi) Treatment — मिर्गी का इलाज

और पढ़ें

Call NowBook Appointment